फुलवरिया: बथुआ बाजार रेलवे हाल्ट पर से चापाकल की हुई चोरी, रेल यात्रियों को पानी पीने में हो रही असुविधा, हॉल्ट एजेंट ने की शिकायत
हथुआ भटनी रेल खंड के बथुआ बाजार हॉल्ट स्टेशन से अज्ञात चोरों द्वारा चापाकल चोरी कर लिए जाने का मामला सामने आया है। इस चोरी के कारण भीष्म गर्मी में ट्रेन का इंतजार करने वाले रेल यात्रियों के सामने पानी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। शनिवार की दोपहर 2:00 बजे जानकारी के अनुसार इस घटना की जानकारी तब हुई जब हॉल्ट एजेंट कमलेश यादव स्टेशन पर पहुंचे थे।