ब्यावरा: मंदसौर में युवक से बरामद की नशे की गोलियां जांच करने ब्यावरा पहुंची नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम
Biaora, Rajgarh | Jun 23, 2026 मंदसौर नारकोटिक्स ब्यूरो के अधीक्षक पंकज कुमार ने बताया किराजस्थान के छीपाबड़ौद गांव निवासी एक युवक को मंदसौर की नारकोटिक्स टीम ने नशे की दावओं के साथ गिरफ्तार किया था। जिसके बाद युवक ने बताया कि उसने यह दवाएं ब्यावरा में निदान हॉस्पिटल के समीप से ली थी। इसके बाद नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम ने निदान हॉस्पिटल में मंगलवार छानबीन की।