बालोद: जुझारा नाला मोड़ हादसे में दूसरे युवक ने भी तोड़ा दम, 24 घंटे के भीतर दो घरों में पसरा मातम
Balod, Balod | Jun 24, 2026 बालोद थाना क्षेत्र के जुझारा नाला, खपरी मालीघोरी राइस मिल के पास सोमवार दोपहर हुई दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में अब मृतकों की संख्या बढ़कर दो हो गई है। हादसे में गंभीर रूप से घायल शिकारीपारा बालोद निवासी 30 वर्षीय लोकेश दास की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। इससे पहले रेंगनी निवासी 36 वर्षीय भोजराज ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई थी।