अमरोहा: रजबपुर में हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल
Amroha, Amroha | May 10, 2026 आपको बता दें कि अमरोहा के रजबपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 9 पर पुल के ऊपर रविवार दोपहर तीन बजे बाइक सवार हरेंद्र पुत्र शीशराम निवासी गढ़मुक्तेश्वर जिला हापुड़ को पीछे से आए किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और मौके से भाग निकला। इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे राहगीरों ने घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।