रायसिंहनगर में पुलिस के निर्देशानुसार ट्रैफिक विभाग ने बुधवार को शाम 4 बजे विशेष अभियान चलाकर नियम तोड़ने वाली बाल वाहिनियों के खिलाफ कार्रवाई की। बीएसएफ फाटक व मुख्य बाजार क्षेत्र में स्कूल वाहनों के परमिट, फिटनेस, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र और चालकों के लाइसेंस की जांच की गई। नियम उल्लंघन पर चालान काटे गए।