मेहनगर: सियरहां में पुरुषोत्तम मास में सेवा का अनूठा उदाहरण, ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन ने 6000 राहगीरों को कराया शरबत वितरण
आजमगढ़ जनपद में पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर जहां लोग धर्म, पुण्य और सेवा के कार्यों में जुटे हुए हैं । वहीं ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन ने मानव सेवा को ही सच्ची पूजा मानते हुए एक सराहनीय पहल की । बिलरियागंज विकासखंड अंतर्गत श्रीनगर सियरहां स्थित राधा-कृष्ण शिव मंदिर परिसर में संगठन के नेतृत्व में विशाल शरबत वितरण व जलपान सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।