रावतभाटा: रावतभाटा कोटा मार्ग पर लेपर्ड की धमाकेदार एंट्री, 5 मिनट तक गाड़ियों के आगे चलता रहा, रोमांचक नजारा
विजय सिंह ने बुधवार शाम 7 बजे बताया कि कोटा रावतभाटा मार्ग पर स्थित मुकुन्दरा टाइगर रिजर्व क्षेत्र में लेपर्ड की शानदार साइटिंग ने हर किसी को रोमांचित कर दिया। बीच सड़क पर नजर आया यह लेपर्ड करीब 5 मिनट तक वाहनों के आगे-आगे चलता रहा। समाजसेवी अभिषेक गोखरू ने बताया कि लंबे समय बाद इतनी करीब से लेपर्ड देखने को मिला। उन्होंने कहा कि यह वन्य जीव पूरी तरह शांत था