सरवाड़: गोपाल महाराज मंदिर सापंदा की भूमि बचाने उतरा वैष्णव समाज, सरवाड़ उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर प्रशासन से लगाई गुहार
Sarwar, Ajmer | Jun 5, 2026 सरवाड़ के ग्राम सापंदा में गोपाल महाराज की भूमि पर कथित अतिक्रमण,रास्ते के विवाद तथा महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार के मामले को लेकर वैष्णव समाज के लोगो ने शुक्रवार को दोपहर 1 बजे उपखंड अधिकारी कार्यालय सरवाड़ पहुंचकर SDM को ज्ञापन सौंपा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। वैष्णव बैरागी विकास समिति के नेतृत्व में ज्ञापन दिया गया।