थाना भालूमाड़ा पुलिस ने 24 अक्टूबर 2025 को गुमशुदा युवती रानी बैगा (22) को बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया। जानकारी के अनुसार, रानी बैगा की मां रीना बैगा ने 5 अक्टूबर 2025 को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी बिना बताए कहीं चली गई है। पुलिस ने शिकायत पर गुमशुदा युवती का पता लगाया। जांच में पता चला कि रानी बैगा ने अपनी मर्जी से चली गई थी ।