पिंड्रा: वाराणसी के बड़ागांव में दहेज हत्या का आरोप, पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार, ससुराल पक्ष फरार
वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न से जुड़ा एक मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने दहेज हत्या के आरोप में वांछित पति को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि ससुराल पक्ष के अन्य सदस्य फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार अनिल कुमार 25 वर्षीय के साथ उनके परिजनों के ऊपर दहेज हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज है।