कुशलगढ़: कुशलगढ़ के 300 से अधिक कार्यकर्ताओ की रही सहभागिता दिल्ली में जनजाति समाज की 'विराट गर्जना रैली मे हुए सम्मिलित
देश की राजधानी दिल्ली में 'जनजाति सुरक्षा मंच' द्वारा आयोजित 'विराट गर्जना रैली' में देश भर के सभी प्रांतों की करीब 550 जनजातियों से जुड़े दो लाख से अधिक लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। जिसमे कुशलगढ़ क्षेत्र से 300 से अधिक कार्यकर्त्ता दिल्ली पहुंचे! कुशलगढ़ से कार्यकर्ताओ का नेतृत्व कर रहे संत नरसिंह गिरी ने सोमवार सुबह 11 बजे जानकारी प्रदान की!