गिरिडीह: पंडरी के पास सड़क हादसे में एक ही बाइक पर सवार 3 लोग घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी
पंडरी के पास हुए सड़क हादसे में मंगलवार देर शाम एक ही मोटरसाइकिल में सवार 3 लोग घायल हो गए। बुधवार सुबह 7 बजे तीनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था। घायलों में मोहनपुर निवासी मंचन तुरी की पत्नी चंदवा देवी हैं आजीडीह निवासी विनोद तुरी का पुत्र राहुल तुरी और स्वर्गीय अशोक तुरी का पुत्र राहुल तुरी शामिल है।