बिहार: प्रखंड कार्यालय में ग्रामीण विकास मंत्री ने दिव्यांगों को ट्राई साइकिल वितरित की
Bihar, Nalanda | Nov 24, 2024 बिहार शरीफ के प्रखंड कार्यालय में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार के द्वारा रविवार के दिन 10:30 बजे समाज कल्याण विभाग की ओर से दिव्यांग जनों को ट्राई साइकिल का वितरण किया गया। इस मौके पर ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने बताया कि आज प्रखंड कार्यालय के प्रांगण में 10 दिव्यांग जनों को ट्राई साइकिल का वितरण मेरे हाथों किया गया।