गरौठा: ओवरलोड से जली विद्युत केबिल, गुरसरांय के कई मोहल्लों में बिजली आपूर्ति ठप
गुरसरांय में बुधवार देर रात ओवरलोड के कारण विद्युत केबिल जल जाने से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने सहित बाजार और आसपास के कई क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। सूचना पर पहुंची विद्युत विभाग की टीम ने मरम्मत कार्य शुरू कर दिया। अवर अभियंता दीपक कुमार ने बताया कि लाइनमैन युद्धस्तर पर केबिल बदलने का काम कर रहे हैं और जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।