दरभंगा: दरभंगा में मासिक अपराध गोष्ठी: लंबित कांडों की समीक्षा, अपराध नियंत्रण के लिए सख्त निर्देश
दरभंगा में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से नगर पुलिस अधीक्षक द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। पुलिस कार्यालय में आयोजित इस बैठक में सभी अंचल पुलिस निरीक्षक एवं थानाध्यक्ष शामिल हुए। बैठक के दौरान मई माह के अपराधों की विस्तृत समीक्षा की गई, जिसमें हत्या, डकैती, लूट और दहेज हत्या जैसे गंभीर मामलों पर विशेष फोकस रहा।