अररिया जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गैयारी गांव में हुए एक मजदूर हत्याकांड का पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। मामले में मुख्य आरोपी इब्राहिम को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह घटना 29 जनवरी को वार्ड संख्या-13 में हुई, जहां मजदूर राजेन्द्र ऋषिदेव (लगभग 55 वर्ष) का जख्मी शव मिला था।