भिंड नगर: एसपी सूरज कुमार वर्मा ने पुलिस महकमे में किया बड़ा फेरबदल,चार निरीक्षकों के तबादले कर दी नए थानों की जिम्मेदारी
भिंड। पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा ने जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से निरीक्षकों के तबादले करते हुए नई पदस्थापनाएं की हैं। लंबे समय से एक ही थाने में पदस्थ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।तबादला आदेश के तहत जिले के अलग-अलग स्थान में पदस्थ चार थाना प्रभारियो को अटेर फूप मेहगांव और कंट्रोल रूम की को जिम्मेदारी दी है