खुरई: पिछले 6माह से नहीं हैं खिमलासा सर्किल में नायब तहसीलदार और लिपिक, सैकड़ों किसानों के काम अटके, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Khurai, Sagar | Feb 6, 2024 मंगलवार को दर्जनों किसानों ने एसडीएम रवीश श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपकर खिमलासा सर्किल में नायब तहसीलदार और लिपिक की पदस्थापना की मांग की है। किसानों ने बताया कि पिछले 6 माह से खिमलासा सर्किल में नायब तहसीलदार और लिपिक नहीं होने से उनके बहुत जरूरी काम नहीं हो पा रहे हैं। निजी लोगों से कार्य कराया जा रहा है जो कार्य में लापरवाही और किसानों से अभद्रता करते हैं।