खुरई: देहात थाना पुलिस ने 480 ग्राम गांजे के साथ दो आरोपियों को गूलर चौराहे पर किया गिरफ्तार, आरोपियों पर मामला दर्ज
Khurai, Sagar | Feb 4, 2024 रविवार को देहात थाना पुलिस को सूचना मिली कि खिमलासा की ओर से बाइक सवार दो युवक बड़ी मात्रा में गांजा लेकर खुरई की ओर आ रहे हैं। थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश त्रिपाठी ने पुलिस के साथ गूलर चौराहे पर घेरा बंदी कर बाइक सवारों को रोककर तलाशी ली,उनके पास से पैकेट में 480 ग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस ने दोनों पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया