खुरई: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षाएं प्रारम्भ,ब्लाक में 2412 परीक्षार्थियों ने दिया पेपर,24 रहे अनुपस्थित
Khurai, Sagar | Feb 5, 2024 माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षाएं आज से प्रारम्भ। खुरई ब्लाक के कुल 12 परीक्षा केंद्रों पर 2438 में से 2412 ने दिया पेपर। पहला पेपर हिन्दी का हुआ। ब्लाक शिक्षा अधिकारी जेड इक्का सहित अन्य अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। किसी का भी नहीं बना नकल प्रकरण।