खुरई: मुख्य सड़क पर साड़ियों की दुकान में चोरी, नगदी सहित साड़ियां और कैमरे का डीवीआर ले गए चोर, पुलिस जांच में जुटी
Khurai, Sagar | Feb 4, 2024 खुरई में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि साड़ियों की दुकान में शनिवार की रात लगभग 10.00 बजे चोरी की घटना को अंजाम दे दिया, चोरों ने सबूत मिटाने के लिए डीवीआर ही चोरी कर लिया, चोर दुकान का ताला तोड़कर तिजोरी तोड़कर 45 हजार रूपए कीमती साड़ियां ले गए। पुलिस ने रविवार की शाम 4 बजे एफएसएल टीम को बुलाकर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की मदद से सुराग लगाने में जुटी।