खुरई: ट्रैक्टर किराए पर लेने के नाम पर फर्जीवाड़ा की एक और शिकायत ग्रामीणों ने एसडीएम से की, न तो किराया मिल रहा न ट्रैक्टर
Khurai, Sagar | Feb 6, 2024 भोले भाले किसानों के ट्रैक्टर किराए पर लेकर फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह के खिलाफ़ एक और शिकायत किसानों ने मंगलवार को एसडीएम से की है। गोलनी गांव निवासी डेलन अहिरवार और भुगावली निवासी संतोष सहित आधा दर्जन किसानों ने एसडीएम को आवेदन देते हुए ट्रैक्टर और किराया दिलाए जाने की मांग की है। इससे पहले भी किसान कई थानों में शिकायत कर चुके हैं।