गुरुग्राम: मंदिर में दिखा 15 फीट लंबा अजगर, बरगद के पेड़ से लिपटा मिला, अरावली जंगल में छोड़ा
गुरुग्राम में मंदिर में दिखा 15 फुट लंबा अजगर:श्रद्धालुओं को बरगद के पेड़ पर लिपटा मिला, गुरुग्राम में आज यानी रविवार को मंदिर के पास एक बरगद के पेड़ पर 15 फुट लंबा अजगर दिखा। अजगर दिखने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत जीव-जंतु संरक्षण विभाग को सूचना दी। घटना सोहना के अलीपुर गांव में स्थित प्राचीन मंदिर की है।