धार: ग्राम जलोख्या में महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया, धार पुलिस ने 3 लोगों पर मामला दर्ज किया
Dhar, Dhar | Jun 22, 2025 ग्राम जलोख्या में महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। मामले में धार की महिला थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। ग्राम जलोख्या निवासी फरियादिया द्वारा की रिपोर्ट पर आरोपी आशीष पिता हरिसिंह, रानीबाई पति हरिसिंह, तथा हरिसिंह पिता मयाराम निवासी ग्राम देदला थाना सरदारपुर के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है।