धार: धार में ₹14 करोड़ के लॉ कॉलेज भवन का काम अधूरा, मूट कोर्ट के लिए बजट स्वीकृति का इंतजार
Dhar, Dhar | Jun 22, 2025 धार में 14 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे लॉ कॉलेज के नए भवन का निर्माण धीमी गति से चल रहा है। मांडू रोड पर 25 जनवरी 2024 को शुरू हुए इस निर्माण में ग्राउंड फ्लोर का काम पूरा होने को है, जबकि प्रथम मंजिल का निर्माण अधूरा है। कॉलेज का सबसे जरुरी हिस्सा मूट कोर्ट है, जिसके निर्माण के लिए अभी तक बजट की स्वीकृति नहीं मिली है।