शिवाजी नगर: करेह नदी में पिता के सामने डूबे तीन सगे भाई, गांव में पसरा मातम, एक साथ जली तीन चिताएं
शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के बोरज गांव में सोमवार को हुए हृदयविदारक हादसे के बाद दूसरे दिन मंगलवार को भी पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा रहा। पिता के सामने ही करेह नदी के बरियाही घाट पर स्नान के दौरान डूबे तीन सगे भाइयों की मौत से न सिर्फ परिजनों बल्कि पूरे गांव के लोगों का कलेजा फट गया है। पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही तीनों मासूमों का शव घर पहुंचा