पन्ना: पन्ना में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: 5 एकड़ वन भूमि को अतिक्रमण से कराया मुक्त, संरक्षण के लिए बनाईं कंटूर ट्रेंच!
Panna, Panna | Jul 2, 2026 दक्षिण पन्ना वनमंडल के सलेहा रेंज में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 5 एकड़ बेशकीमती वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त करा लिया है। रेंजर जीतू सिंह बघेल के निर्देशन में टीम ने यह सफलता हासिल की। विभाग ने भविष्य में दोबारा कब्जे को रोकने और पर्यावरण संरक्षण के लिए मौके पर तुरंत 'कंटूर ट्रेंच' का निर्माण भी शुरू कर दिया है।