ग्वालियर गिर्द: आरक्षक अंकित की मौत के मामले में एक युवक हिरासत में, बाइक पर आखिरी समय आए साथ नजर
संदिग्ध परिस्थितियों में मिले डीआरपी लाइन के आरक्षक अंकित तोमर की लाश के मामले में पुलिस को अहम सुराग मिला है। CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने उस युवक रामहेत को हिरासत में लिया है, जो आरक्षक को आखिरी बार अपनी बाइक पर बैठाकर घटनास्थल की ओर ले जाता दिखाई दिया था। SP ने शनिवार को यहां बताया कि अंकित के लापता होने और बाद में शव शिवपुरी लिंक रोड पर मिला था।