जबलपुर केंट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रानी अवंती बाई वार्ड में रविवार सुबह लगभग 11 बजे 4 करोड़ 60 लाख रूपये की राशि से विभिन्न स्थानों पर एम-30 सीमेंट सड़क निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ।जिसके निर्माण से क्षेत्रवासियों को बेहतर, सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिलने वाली है केंट विधानसभा क्षेत्र के विधायक अशोक रोहाणी ने इस दौरान भूमि पूजन किया