डॉ. अंबेडकर नगर: महू के अग्रसेन चौराहे पर रातभर खड़ा रहा खराब ट्रक, यातायात प्रभावित
महू के व्यस्त अग्रसेन चौराहे पर एयर प्रेशर की समस्या के कारण एक ट्रक शनिवार शाम से खड़ा है, लेकिन रविवार सुबह 9 बजे तक भी उसे हटाया नहीं जा सका। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक मैकेनिक का इंतजार कर रहा है। वहीं चौराहे पर खड़े ट्रक से यातायात प्रभावित हो रहा है और आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सवाल यह है कि आखिर इतने व्यस्त मार्ग पर खराब वाहन