पेटरवार: आंधी का कहर: छत्रों चौक के पास दुकान पर गिरा विशाल पेड़, टला बड़ा हादसा
पेटरवार में आज बुधवार को आई तेज आंधी-तूफान के कारण पेटरवार के समाधान कार्यालय के बगल में, छत्रों चौक के पास स्थित एक चाय स्टॉल पर अचानक एक विशाल पेड़ की बड़ी डाली टूटकर गिर गई। गनीमत यह रही कि आज किसी वजह से वह चाय दुकान बंद थी, जिसके कारण दुकान का काउंटर तो क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन एक बड़ा हादसा होने से टल गया।