बड़हरिया: कोइरीगांवा गांव में शिव परिवार प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई कलश यात्रा
बड़हरिया प्रखंड के कोइरीगांवा गांव में मंगलवार को शिव परिवार प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर हाथी-घोड़ा व गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से निकलकर यमुनागढ़ सरोवर में जल भरकर पुनः यज्ञ स्थल पहुंची, जहां महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। विधि-व्यवस्था के लिए थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा समेत दर्जनों पुलिस बल तैनात रहे।