बड़हरिया: बड़हरिया थाना क्षेत्र के दो घरों का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये की संपत्ति चुराई, जांच में जुटी पुलिस
रानीपुर व कोइरीगांवा गांव में अज्ञात चोरों ने बीती रात दो घरों का ताला तोड़कर नगद, कपड़ा , आभूषण समेत लाखों रुपये की संपति की चोरी कर ली है। चोरी की सूचना मिलते ही शनिवार को ग्रामीणो की भीड़ उमड़ पड़ी। रानीपुर गांव निवासी बसंत राम एवं कोइरीगांवा गांव निवासी राजू कुमार यादव के घर में घुसकर अज्ञात चोरों ने नगद समेत लाखों रुपये की संपति की चोरी कर ली है।