बड़हरिया: रानीपुर गांव में बिजली का तार टूटकर गिरा, 18 वर्षीय युवती की हुई मौत
रानीपुर गांव में मंगलवार को बिजली का तार टूटकर गिर गया, जिसमें एक युवती की मौत हो गई।मृतक युवती की पहचान रानीपुर गांव निवासी स्वर्गीय स्वामीनाथ यादव की 18 वर्षीय रीमा कुमारी के रूप में हुई है।घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मृतक युवती घर के आगे बर्तन मांज रही थी।