बड़हरिया: आगामी पर्वों को लेकर बड़हरिया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का किया गया आयोजन
बड़हरिया थाना परिसर में एसडीपीओ अजय कुमार सिंह एवं एसडीओ सुनील कुमार की अध्यक्षता में ईद, रामनवमी व चैती छठ को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। प्रशासन ने पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की। बैठक में BDO प्रणव कुमार गिरी, सीओ सरफराज अहमद, थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा, भाजपा नेता मनोरंजन मिश्रा समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।