आगरा: हिंद बली पीर दरगाह की कोठरी तोड़े जाने पर सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने किया कड़ा विरोध, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
Agra, Agra | Dec 31, 2025 ट्रांस यमुना फेज-1 स्थित हिंद बली पीर शाह दरगाह पहुँचे सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने मजार के पीछे बनी कोठरी तोड़े जाने पर कड़ा विरोध जताया। उन्होंने कहा कि मजारों को मजहब से जोड़ना गलत है और यहां हिंदू परिवार भी बड़ी संख्या में आते हैं। प्रशासन द्वारा मजार को सैकड़ों वर्ष पुराना स्वीकार किया जा चुका है। इसके बावजूद बिना आदेश कोठरी तोड़ना गलत है।