मंगलवार को उदाकिशुनगंज भटगामा एस एच 58 पर पचगछिया टोला के समीप चिमनी भट्ठा के पास लगभग 3:30 बजे के आसपास एक ऑटो और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई, जिसमें मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति घायल हो गए वहीं ऑटो चालक तुरंत बाद ऑटो लेकर फरार हो गया। घायल दोनों में से एक को हायर सेंटर बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। 112 की टीम ने कराया था भर्ती।