धार: नालछा: ग्रामीण के घर में भीषण आग, ₹5 लाख नक़दी और गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Dhar, Dhar | Feb 11, 2026 नालछा: ग्रामीण के मकान में भीषण आग, 5 लाख नकदी व गृहस्थी का सामान जलकर खाक।धार जिले के नालछा जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोठी सोड़पुर में मकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते उसने विकराल रूप ले लिया। इस हादसे में करीब 5 लाख रुपये नकद, चांदी के आभूषण, अनाज और घरेलू सामान जलकर खाक हो गया।