मेदिनीनगर के धर्मशाला रोड स्थित व्यस्त बाजार में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब शराब के नशे में धुत एक युवक तेज रफ्तार कार लेकर लोगों पर चढ़ाने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बेकाबू कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर खड़े दो से तीन लोगों को टक्कर मारते हुए व्हाइट लाइन के भीतर खड़ी एक स्कूटी से जोरदार टक्कर में जा भिड़ी।