पूर्णागिरि: CM पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर बनबसा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय व हवाई निरीक्षण कर हालातों का लिया जायजा
मंगलवार कों सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी नें टनकपुर बनबसा के बाढ़ क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओ का जायजा लिया । इसके अलावा उन्होंनें प्रभावित परिवारो की समस्याये सुनने के बाद सरकार से हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंनें कहा आपदा के समय में सरकार प्रभावितो के साथ हैं। उन्होंनें टनकपुर बनबसा के प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण भी किया।