अरवल: एक ही गांव के प्रेमी जोड़े ने मंदिर में रचाई शादी, दूसरे युवक से तय थी लड़की की शादी
Arwal, Arwal | Jun 16, 2026 अरवल के प्रसिद्ध मोथा सूर्य मंदिर में मंगलवार को एक प्रेमी जोड़े ने परिवार और समाज की परवाह किए बिना शादी रचा ली। बांसी थाना क्षेत्र के अनुआ गांव निवासी राजकांत राम और सिंपी कुमारी पिछले तीन वर्षों से प्रेम संबंध में थे। युवती की शादी अन्य युवक से तय होने के बाद दोनों ने साथ जीवन बिताने का फैसला किया। मंदिर में हुई शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया