सैदपुर: सीजन के पहले कोहरे ने सैदपुर में मचाया कोहराम, 12 घंटों में 5 दुर्घटनाओं में 13 घायल, 8 को किया गया रेफर
सैदपुर क्षेत्र में शनिवार की सुबह सीजन का पहला कोहरा पड़ा और वह इतना भयानक रहा कि सुबह-सुबह थानाक्षेत्र में 3 विभिन्न स्थानों पर भीषण सड़क हादसे हो गये। जिसमें कुल 8 लोग घायल हो गए। इनमें से एक युवक सहित 3 की हालत बेहद गम्भीर होने पर उन्हें वाराणसी के ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। इसके अलावा शुक्रवार की देरशाम भी दुर्घटना हुई, जिसमें 5 लोग घायल हो गए।