बहराइच: चिलवरिया चीनी मिल पहुंची राजस्व विभाग की टीम, 2.40 करोड़ स्टांप देय बकाया,मिल को नोटिस
चिलवरिया चीनी मिल पर 2.40 करोड रुपए स्टांप देय बकाया है। तहसीलदार सदर की अगुवाई में राजस्व विभाग की टीम चीनी मिल पहुंची। और मिल प्रबंधन को नोटिस देते हुए बकाया राशि तत्काल जमा करने के निर्देश दिए। तहसीलदार ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले में वसूली अभियान तेज किया गया है। जिसके मद्देनजर बकाया जमा करने के लिए चीनी मिल के DGM को नोटिस दिया गया हैं।