पन्ना: पन्ना में देर रात बड़ा हादसा: ओवरलोडिंग से धू-धू कर जला विद्युत ट्रांसफार्मर, चपेट में आई पल्सर बाइक खाक!
Panna, Panna | Jun 20, 2026 कोतवाली थाना क्षेत्र के कानपुर स्वीट के पास ओवरलोडिंग की वजह से एक विद्युत ट्रांसफार्मर में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे पास खड़ी एक पल्सर बाइक जलकर खाक हो गई। बिजली कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन क्षेत्र की बिजली गुल रही।