बागपत: जिला उद्योग बंधु बैठक में निवेश और उद्योग विकास पर दिया गया जोर
बागपत कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को करीब दोपहर 2:30 बजे जिलाधिकारी अस्मिता लाल की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु एवं निवेश मित्र पोर्टल की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि उद्योगों की समस्याओं का त्वरित समाधान कर व्यापार और न