कटिहार: राजद नेताओं ने डीआरएम को सौंपा मांग पत्र, साहेबपाड़ा में घेराबंदी कर सड़क बंद करने का है मामला
बुधवार के दोपहर 2 बजे राजद नेता समरेंद्र कुणाल के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल डीआरएम से मिला। जहां राजद नेताओं ने साहेबपाड़ा में घेराबंदी कर सड़क बंद करने को लेकर बात की। जहां उन्हें पता चला की अपराध रोकने को लेकर सड़कों को बंद किया गया है। वही राजद नेता ने डीआरएम को सुझाव देते हुए कहा कि सड़क बंद करने से अपराध नहीं रुकेगा और बढ़ेगा।