खंडवा नगर: पंधाना क्षेत्र के जामनिया में अनियंत्रित हुई यात्री बस, मौके पर मची चीख-पुकार, यात्रियों में अफरा-तफरी
धुलकोट से शिवाबाबा होते हुए पंधाना आ रही एक यात्री बस शनिवार दोपहर पंधाना क्षेत्र में जामनिया गांव के पास अनियंत्रित हो गई। कुल 16 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 5 की हालत गंभीर हैं। घायलों को पंधाना अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की वजह बस का स्टेयरिंग फेल होना हैं। जिससे कि बस रोड़ किनारे खाई में उतर गई। जानकारी रविवार सुबह 7 बजे की है