हंडिया: प्रेम ढाबा के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की हुई दर्दनाक मौत
प्रयागराज के हंडिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरापुर निवासी विनोद यादव (लगभग 40 वर्ष) की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि प्रेम ढाबा के आसपास तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।रविवार 03 बजे मिली जानकारी।