ज्ञानवापी स्थित मां श्रृंगार गौरी का दर्शन-पूजन, मैदागिन से काशी विश्वनाथ तक निकाली गई यात्रा
Sadar, Varanasi | Apr 12, 2024 वाराणसी में ज्ञानवापी परिसर स्थित मां श्रृंगार गौरी का वार्षिक पूजन विधि-विधान से किया गया। नवरात्रि के चौथे दिन मां श्रृंगार गौरी के दर्शन-पूजन की यह परंपरा पिछले 38 वर्षों से निरंतर चली आ रही है। शुक्रवार सुबह मैदागिन से यात्रा शुरू होकर काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंची। यहां मां श्रृंगार गौरी सहित अन्य देवताओं, विग्रहों का पूजन किया गया।