केदारघाट स्थित श्री विद्यामठ में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती ने कहा की सनातन धर्म के पाँच प्राणों में से एक है
Sadar, Varanasi | Apr 11, 2024 सनातन धर्म के पाॅच प्राण है - गौ, गंगा, गीता, गायत्री और गोविन्द। इनमें से गौ महत्वपूर्ण है। इसीलिए तो सनातनधर्मी गौमाता को सर्वाधिक महत्व देते हुए प्रथम ग्रास गौ के लिए निकालते हैं। गौमाता के पीछे चलने वाला व्यक्ति कभी भी गलत मार्ग पर नहीं जा सकता क्योंकि गौ की पूछ पकडकर चलने वाले को गौमाता कभी गलत मार्ग पर नहीं ले जाती।